अर्जुन बिजलानी की वाइफ और बेटा संक्रमित, एक्टर ने लिखा- "जिसका डर था, वहीं हुआ"
Image Credit: Shortpedia
टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी की वाइफ नेहा स्वामी के बाद अब उनका बेटा भी कोरोना पॉजिटिव निकला। एक्टर ने सोशल मीडिया पर लिखा- 'जिस पल से सबसे ज्यादा डर रहा था दुर्भाग्य से वहीं आ गया। मेरा बेटा आयान कोरोना पॉजिटिव हुआ। आयान, नेहा के साथ क्वारैंटाइन है जो खुद कोरोना वायरस से लड़ रही हैं। मेरे दोनों टेस्ट नेगेटिव आए हैं। मैं आशा करता हूं नेगेटिव ही रहूं। ताकि मैं उनकी देखभाल कर सकूं।'