आहना ने अपना झूलन गोस्वामी का लुक, डार्क मेकअप के लिए हुईं ट्रोल
Image Credit: Shortpedia
एक्ट्रेस आहना कुमरा ने हाल ही में भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का लुक अपनाकर उन्हें ट्रिब्यूट दिया। झूलन ने भी उनकी पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने झूलन के अंदाज में कई एक्सप्रेशन्स दिए हैं। आहना ने कैप्शन लिखा, 'नहीं, मैं किसी भी फिल्म का प्रचार नहीं कर रही हूं। ये विशुद्ध रूप से एक महिला के लिए सम्मान है।' हालांकि वो डार्क चेहरे के मेकअप को लेकर ट्रोल हुईं।