भारतीय संस्कृति का मजाक उड़ाने वाले को Aishwarya Rai Bachchan ने दिया मुंहतोड़ जवाब
Image Credit: Shortpedia
लॉकडाउन के बीच इन दिनों कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन का भी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो इंटरनेशनल चैट शो में भारतीय संस्कृति और उनका मजाक उड़ाने वाले की बोलती बंद करती नजर आ रही हैं। डेविड लैटरमैन के चैट शो में सालों पहले ऐश्वर्या राय नजर आई थीं। शो में उनके करियर और पर्सनल लाइफ से जुड़े सवाल पूछे गए।