ऐश्वर्या मना रही 46वां जन्मदिन, 1994 में बनी थीं मिस वर्ल्ड
Image Credit: Instagram
आज ऐश्वर्या राय बच्चन 46वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐश्वर्या 1994 में मिस वर्ल्ड बनी थीं। सलमान खान और विवेक ओबेरॉय से अफेयर के बाद ऐश्वर्या ने 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी करके सभी को चौंका दिया था। दोनों ने साथ में 8 फिल्में ढाई अक्षर प्रेम के, कुछ ना कहो, बंटी और बबली, उमराव जान, धूम-2, गुरू, सरकार राज, रावण की हैं। दोनों की एक बेटी है- आराध्या।