फिल्म 'पोन्नियन सेलवन' से लीक हुआ ऐश्वर्या का लुक, इस अवतार में नजर आईं अभिनेत्री
Image Credit: Twitter
ऐश्वर्या राय बच्चन की आने वाली तमिल फिल्म 'पोन्नियन सेलवन' का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार है और हो भी क्यों ना, इसके जरिए उन्होंने एक बार फिर साउथ के मशहूर निर्देशक मणिरत्नम के साथ हाथ जो मिलाए हैं। अब इस फिल्म से ऐश्वर्या की झलक भी सामने आ गई है। ऐश्वर्या ने लाल रंग की साड़ी और भारी गोल्डन ज्वैलरी पहनी है। इस लुक में वह किसी महारानी से कम नहीं लग रही हैं।