काजल अग्रवाल ने की गुपचुप सगाई? फैंस को शादी का इंतजार
Image Credit: Instagram
साउथ इंडस्ट्री की एक्ट्रेस काजल अग्रवाल अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में छाई रहती हैं. पिछले साल से ही काजल अग्रवाल की शादी की खबरें मीडिया में जमकर छाई हुई थी. लेकिन अब खबर आ रही है कि काजल वास्तव में शादी करने का मन बना रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक काजल ने हाल ही में गौतम नाम के एक बिजनेसमैन से सगाई की और जल्द ही शादी भी करने वाली हैं.