अजय देवगन की 'मैदान' को मिली नई रिलीज डेट, अब दशहरे पर देगी सिनेमाघरों में दस्तक
Image Credit: shortpedia
अजय देवगन काफी समय से अपनी फिल्म 'मैदान' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हालांकि, कोरोना वायरस के कारण फिल्म की शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ा था। अब फिल्म को लेकर अपडेट आई हैं। दरअसल, फिल्म की नई रिलीज डेट तय कर दी गई है। अजय ने खुद अपनी इस फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान किया है। अब यह फिल्म अब अगले साल यानी 2021 में दशहरे के मौके पर रिलीज की जाएगी।