ऐतिहासिक फिल्म पृथ्वीराज की शूटिंग शुरू, सामने आई अक्षय की तस्वीर
Image Credit: Shortpedia
अक्षय कुमार ने मुंबई में निर्देशक चंद्र प्रकाश द्विवेदी की अगली फिल्म 'पृथ्वीराज' की शूटिंग शुरू की। उनके साथ फिल्म के दूसरे बड़े अभिनेता सोनू सूद ने शूटिंग शुरू की। फिल्म में मानुषी छिल्लर भी दिखेंगी, जो संयोगिता का किरदार निभाएंगी। द्विवेदी बोले, 'यशराज फिल्म्स के स्टूडियो में शूटिंग फिर शुरू होने से यूनिट जोश में हैं। इस शेड्यूल में फिल्म के सभी प्रमुख कलाकार हिस्सा लेने जा रहे हैं।'