अक्षय कुमार अभिनीत 'पृथ्वीराज' और शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' का होगा क्लैश
Image Credit: Newsbyte
यश राज फिल्म्स ने हाल ही में अपनी पांच बहुप्रतीक्षित फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान किया है। इन फिल्मों की सूची में अक्षय कुमार अभिनीत 'पृथ्वीराज' का नाम भी शामिल है। यह फिल्म इसी साल दीवाली के मौके पर 5 नवंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म के रिलीज डेट का ऐलान होते ही शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' के साथ इसके क्लैश होने की चर्चा शुरू हो गई है। 'जर्सी' को भी दीवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा।