अक्षय कुमार की मां ICU में भर्ती, विदेश से लौटे अभिनेता
Image Credit: Newsbyte
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की मां की हालत गंभीर बताई जा रही है। वह मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हैं। परिवार के आग्रह पर अस्पताल ने उनके इलाज से जुड़ी हर जानकारी छिपाकर रखी है। मां की तबीयत बिगड़ते ही अक्षय विदेश से लौट आए हैं। सोशल मीडिया पर अक्षय के फैंस उनकी मां के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।