कोरोना के कारण OTT पर रिलीज हो सकती है अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी'
Image Credit: Newsbyte
पहले कहा जा रहा था कि अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'सूर्यवंशी' किसी भी सूरत में OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं होगी, भले ही कितना समय लग जाए। निर्देशक रोहित शेट्टी भी इसकी डिजिटल रिलीज के खिलाफ थे, लेकिन अब खबर है कि फिल्म थियेटर के बजाय OTT पर रिलीज हो सकती है। देशभर में कोरोना वायरस तेजी से पांव पसार रहा है और इसी के चलते निर्माताओं को यह कदम उठाना पड़ा है। आइए पूरी खबर जानते हैं।