ऑनलाइन प्लेटफार्म पर रिलीज हो सकती है अक्षय की आगामी फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब'
Image Credit: Shortpedia
लॉकडाउन के चलते सभी सिनेमाघर बन्द हैं। इसलिए कई फिल्मों के निर्माता उसे ऑनलाइन प्लेटफार्म पर रिलीज़ कर रहें हैं। अब इस कड़ी में अक्षय कुमार भी जुड़ गए है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अक्षय अपनी आगामी फ़िल्म "लक्ष्मी बॉम्ब" को ऑनलाइन प्लेटफार्म हॉटस्टार और डिज्नी प्लस पर रिलीज कर सकते हैं। फिल्म के जून तक कम्प्लीट होने की उम्मीद है। फिल्म में अक्षय और कियारा आडवाणी दिखेंगे।