दिवाली पर रिलीज़ होगी अक्षय की 'लक्ष्मी बम', खिलाड़ी कुमार ने शेयर किया पहला टीज़र
Image Credit: twitter
अक्षय कुमार की फ़िल्म 'लक्ष्मी बम' दिवाली पर रिलीज़ होगी। उन्होंने ट्वीट के जरिए इसकी पुष्टि की। साथ ही उन्होंने बताया फ़िल्म डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर आएगी। उन्होंने लिखा, 'इस दिवाली आपके घरों में लक्ष्मी के साथ एक धमाकेदार बम भी आएगा। आ रही है लक्ष्मी बम 9 नवम्बर को, सिर्फ़ डिज़्मी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर। एक दीवाना कर देने वाले सफ़र के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि यह दिवाली लक्ष्मी बम वाली।'