'मिस्टर इंडिया' के साथ एक नई कहानी पेश करेंगे अली अब्बास जफर, फिल्म पर किया खुलासा
Image Credit: newsbyte
'भारत' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके डायरेक्टर अली अब्बास जफर अब अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने इसी साल फरवरी में खुलासा किया था कि वह अनिल कपूर और श्रीदेवी की सुपरहिट फिल्म 'मिस्टर इंडिया' का रीमेक बनाने जा रहे हैं। उन्होंने बताया था कि वह फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। अब उन्होंने मुंबई मिरर से बातचीत में अपनी इस फिल्म पर खुलकर बात की है।