प्रोड्यूसर बनने जा रही हैं आलिया भट्ट, अपने प्रोडक्शन हाउस का किया ऐलान
Image Credit: shortpedia
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने अभिनय से फिल्म जगत में खुद को स्थापित किया है। अब आलिया अभिनेत्री से फिल्म प्रोड्यूसर भी बनने जा रही हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी दी है कि वह अपनी प्रोडक्शन कंपनी खोलने जा रही हैं। आलिया ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनकी प्रोडक्शन कंपनी का नाम 'इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन' होगा। आलिया अब बॉलीवुड में एक्टिंग के अलावा फिल्मों का निर्माण करेंगी।