राजामौली की RRR में अपने डांस नंबर को खुद गाएंगी आलिया भट्ट
Image Credit: Shortpedia
आलिया भट्ट निर्देशक एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म RRR में राम चरण तेजा के अपोजिट दिखेंगी। फिल्म में अजय देवगन और जूनियर एनटीआर भी हैं। खबर है कि फिल्म में एक डांस नंबर होगा जिसे आलिया अपनी आवाज देंगी। इससे पहले आलिया हाईवे और उड़ता पंजाब जैसी फिल्मों में गा चुकी हैं। आलिया तमिल और तेलुगू पर ठीक से काम नहीं कर पाईं तो वो केवल हिंदी वर्जन को गाएंगी।