मरियम नवाज पर आरोप, अपनी ही पार्टी के नेता का अश्लील वीडियो कराया लीक
Image Credit: cyber tech news
नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन के नेता मोहम्मद जुबैर उमर का एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो बनवाने और लीक करने का आरोप नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज पर लग रहा है। वीडियो कराची के एक फाइव स्टार होटल में कुछ महीने पहले बनाया गया। इसमें दो से ज्यादा लड़कियां दिख रही हैं। मरियम नवाज पर आरोप है कि पिता नवाज के लंदन में रहने के दौरान वो पार्टी पर एकछत्र राज चाहती हैं।