वेबसीरीज के आपत्तिजनक दृश्य पर एकता कपूर ने मांगी माफी, कहा भारतीय सेना का सम्मान करते हैं
हालिया ऑल्ट बालाजी पर प्रसारित वेब सीरीज ट्रिपल एक्स सीजन 2 में आपत्तिजनक दृश्य के लिए डायरेक्टर एकता कपूर समेत तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी। वहीं प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एकता कपूर ने माफी मांग ली है। साथ ही उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति के रूप में और एक संगठन के रूप में हम भारतीय सेना के प्रति गहरा सम्मान करते हैं। हमारी भलाई और सुरक्षा में उनका योगदान बहुत बड़ा है।