मिर्जापुर के फैंस के लिए प्राइम पर एक वीडियो हुआ जारी, दूसरे सीजन की मिलेगी एक झलक
Image Credit: Shortpedia
अमेजन प्राइम वीडियो की फेमस वेब सीरीज मिर्जापुर के दूसरे सीजन का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं शुक्रवार को प्राइम पर मिर्जापुर के प्रत्येक प्रशंसकों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए एक झलक साझा की गई है। इस वीडियो में ही मिर्जापुर 2 की एक झलक भी आपको देखने को मिलेगी। इस शो रील में दिखाया गया है कि कैसे फैंस ने निर्माताओं से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की है।