नेपोटिज्म विवाद के बीच दिवंगत अभिनेता इंदर कुमार की पत्नी ने लगाए शाहरुख-करण पर गंभीर आरोप
Image Credit: Newsbyte
बॉलीवुड में नेपोटिज्म हमेशा से ही रहा है, सभी इससे वाकिफ भी हैं। लेकिन सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद पूरे देश में पर हंगामा खड़ा हो गया है। कई फिल्म हस्तियों ने भेदभाव को लेकर खुलकर बात करनी शुरु की है। अब दिवंगत अभिनेता इंदर कुमार की पत्नी पल्लवी ने बताया शाहरुख की मैनेजर ने इंदर का नंबर ब्लॉक कर दिया था और करण की टीम ने उनके साथ अपमानजनक बर्ताव किया।