आलोचनाओं का बीच कंगना का ट्वीट, बोलीं- 'नौ सितंबर को मुंबई जाऊंगी, किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले'
Image Credit: Shortpedia
मुंबई की PoK से तुलना करने के बाद अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं देख रही हूं कि बहुत से लोग मुझे मुंबई वापस न आने की धमकी दे रहे हैं। इसलिए मैंने तय किया है कि आने वाले हफ्ते की नौ तारीख को मैं मुंबई जाऊंगी। मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने पर पोस्ट भी शेयर करूंगी। किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।'