अमिताभ और कौन बनेगा करोड़पति के मेकर्स पर हुई एफआईआर
Image Credit: Shortpedia
अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति को लेकर विवाद खड़ा हुआ। लखनऊ में अमिताभ बच्चन और कौन बनेगा करोड़पति के मेकर्स के खिलाफ हिंदुओं की भावनाओं को चोट पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज हुआ। शो के एक एपिसोड में सवाल था कि 25 दिसंबर 1927 को डॉ. अंबेडकर और उनके समर्थकों ने किस धार्मिक पुस्तक की कॉपियां जलाई थीं। सोशल मीडिया पर इसका विरोध शुरू हो गया है।