अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की फिल्म Chehre की रिलीज डेट आई सामने, रिया चक्रवर्ती पोस्टर से हुई गायब
Image Credit: shortpedia
बिग बी ने अपने इंस्टाग्राम पर चेहरे का फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया और बताया कि फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म के नए पोस्टर में बिग बी के साथ इमरान हाशमी और बाकी कलाकार भी नजर आ रहे हैं. लेकिन रिया चक्रवर्ती पोस्टर में कही भी नजर नहीं आ रही हैं. जिसके बाद ये सवाल उठने लगे हैं कि क्या रिया को फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है.