सदी के महानायक ने की रेमो डिसूजा के जल्द स्वस्थ होने की कामना
Image Credit: Shortpedia
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। रेमो को शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनकी हालत स्थिर है। अमिताभ ने रेमो के एक फैन के वीडियो को रीट्वीट किया और उस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'जल्दी ठीक हो जाओ रेमो... प्रार्थनाएं! और आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।'