डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार अमिताभ बच्चन, बनेंगे एपल टीवी की सीरीज 'शांताराम' का हिस्सा
Image Credit: shortpedia
सिनेमाघर बंद रहने के कारण डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाने का सबसे अच्छा मौका मिला। ऐसे में अब कई मशहूर हस्तियों ने भी इस ओर रुख करना शुरू कर दिया है। अब इन सितारों की लिस्ट में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम भी जुड़ता दिख रहा है। जिन्हें जल्द ही एपल टीवी की वेब सीरीज 'शांताराम' में देखा जा सकता है। इस सीरीज में राधिका आप्टे और चार्ली हन्नम भी दिखाई देने वाले हैं।