अमिताभ बच्चन ने बताया लाइफ का सबसे बड़ा 'टॉर्चर', शेयर की फीलिंग्स
Image Credit: instagram
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने शनिवार को शूटिंग के दौरान सबसे बड़ी यातना झेलने को लेकर ट्विटर अकाउंट पर खुलासा किया. उन्होंने हिंदी में लिखा, 'मैंने मिठाई खाना छोड़ दिया है और उसके बाद मुझे शूटिंग के दौरान अपने हाथ में रसगुल्ला और गुलाब जामुन के साथ पोज देना है, और ऐसा दिखावा करने के लिए कहा गया, जिससे पता चले कि खाने के बाद ये मिठाइयां कितनी स्वादिष्ट लगती हैं. इससे बड़ा कोई अत्याचार नहीं है.'