अमिताभ बच्चन के बॉडीगार्ड की करोड़ों रुपये की सैलरी पर बैठी जांच, हुआ तबादला- रिपोर्ट
Image Credit: Newsbyte
बॉलीवुड सितारों के बॉडीगार्ड भी इन दिनों खूब चर्चा में रहते हैं। कम ही लोग जानते हैं कि इनकी सैलरी करोड़ों में होती है। हाल ही यह खबर आई थी कि अमिताभ बच्चन के बॉडीगार्ड जितेंद्र शिंदे को सालाना 1.5 करोड़ रुपये सैलरी मिलती है। देखते ही देखते यह खबर आग की तरह फैल गई और अब जितेंद्र का तबादला कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक जितेंद्र शिंदे मुंबई पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल हैं।