मोतियाबिंद हटाने के लिए अमिताभ बच्चन की दूसरी आंख की भी हुई सर्जरी
Image Credit: shortpedia
हाल ही में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लेजर आई सर्जरी होने की जानकारी दी थी। उन्होंने मोतियाबिंद को हटाने के लिए आंख की एक छोटी लेजर आई सर्जरी करवायी थी। अब अमिताभ ने बताया है कि उनकी दूसरी आंख की सर्जरी भी की गई है और यह उनके लिए जीवन बदलने वाल अनुभव रहा है। अभिनेता ने बताया कि दूसरी आंख की लेजर सर्जरी भी मोतियाबिंद को हटाने के लिए की गई है।