कोरोना को हराकर अमिताभ ने शुरु की 'कौन बनेगा करोड़पति' की शूटिंग, दिखाया सेट का माहौल
Image Credit: shortpedia
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। अब उन्होंने एक बार फिर से अपने काम पर भी वापसी कर ली है। दरअसल, हाल ही में अमिताभ ने इस बात की जानकारी दी है कि उन्होंने अपने सुपरहिट क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 12' (KBC 12) की शूटिंग शुरु कर दी है। हालांकि, इस दौरान वह और शो के सेट पर मौजूद सभी क्रू मेंबर्स अत्याधिक सावधानी बरत रहे हैं।