अमिताभ के बॉडीगार्ड जितेंद्र का तबादला, 1.5 करोड़ सैलरी मिलने की खबर पर एक्शन
Image Credit: Shortpedia
खबर है कि कई साल से अमिताभ बच्चन के बॉडीगार्ड रहे मुंबई पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल जितेंद्र शिंदे का तबादला कर दिया गया है। 1.5 करोड़ रुपये की तनख्वाह मिलने की खबर सामने आने के बाद से जितेंद्र के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। साल 2015 से जितेंद्र अमिताभ बच्चन की सुरक्षा कर रहे हैं। साथ ही वो अपनी खुद की भी सुरक्षा एजेंसी चला रहे थे।