'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर से अनबन के बाद अंजलि मेहता ने छोड़ा शो
Image Credit: Shortpedia
टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अंजलि मेहता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री नेहा मेहता को शो छोड़ना पड़ा हैं। अभिनेत्री और शो के प्रोड्यूसर असित मोदी के बीच मतभेद की वजह से नेहा को ये बड़ा फैसला लेना पड़ा। जानकारी के मुताबिक नेहा पिछले 12 सालों से इस शो का हिस्सा थीं। वाबजूद इसके उन्हें छोटी-छोटी बातों पर परेशान किया जाता था। वे सेट पर रो भी पड़ती थी।