अंकिता लोखंडे ने ट्वीट कर सुशांत की बहन का किया सपोर्ट, अब लोग दे रहे प्रतिक्रिया
Image Credit: Shortpedia
हाल ही में SC की सुनवाई के दौरान सुशांत की बहन श्वेता ने ट्वीट किया कि, 'सभी से अनुरोध है कि सुनवाई में सकारात्मक परिणाम आने की प्रार्थना करें।' लोगों ने कमेंट किए, 'ऐसा ही होगा आप चिंता ना करें।' उनके ट्वीट को अंकिता लोखंडे ने रिट्वीट करके लिखा, 'हमेशा दीदी... प्रार्थना और सकारात्मकता।' अंकिता के ट्वीट को हजारों लोग लाइक कर चुके हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।