किर्क डगलस की पत्नी ऐनी डगलस का 102 वर्ष की उम्र में निधन
Image Credit: Shortpedia
हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता स्वर्गीय किर्क डगलस की 102 वर्षीय पत्नी ऐनी डगलस का गुरुवार को बेवर्ली हिल्स में निधन हुआ। जब वो दोपहर को अपने कमरे में आराम कर रही थीं तब उनकी मृत्यु हुई। फरवरी 2020 को किर्क डगलस 103 वर्ष की आयु में चल बसे थे। दोनों एक फिल्म की शूटिंग के दौरान 1953 में पेरिस में मिले थे। जिसके बाद दोनों ने 1954 में शादी की।