मुंबई के होटल में आइसोलेशन में रखे गए अनूप जलोटा, की थी यूरोप की यात्रा
Image Credit: Shortpedia
भजन गायक अनूप जलोटा मुंबई के एक होटल में आइसोलेशन में रखे गए। दरअसल वो हालिया यूरोप में एक आर्ट कॉन्सर्ट से वापस लौटे थे। जलोटा ने ट्वीट के जरिए आइसोलेशन में होने की जानकारी दी। बता दें अनूप हॉलैंड, जर्मनी और लंदन में शो कर रहे थे। लंदन के आखिरी हैरो आर्ट कॉन्सर्ट के बाद वे मुंबई लौटे, लेकिन उन्हें एयरपोर्ट से ही मेडिकल ऑब्जरवेशन में ले लिया गया।