अनूप जलोटा की मां का 85 साल की उम्र में निधन
Image Credit: Shortpedia
भजन सम्राट के नाम से प्रसिद्ध अनूप जलोटा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां कमला जलोटा का निधन हो गया है। मुंबई के हिदुंजा हॉस्पिटल में शुक्रवार सुबह कमला जलोटा ने आखिरी सांस ली। भजन सम्राट की मां कमला जलोटा 85 साल की थीं। बताते चलें कि उनकी तबियत पिछले कई दिनों से खराब चल रही थी। निधन से पहले उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।