अनुपम खेर ने भाई से कराया हेयरकट, देखिए ये मजेदार वीडियो
Image Credit: instagram
हालिया अनुपम खेर का एक फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके भाई राजू खेर उनका हेयरकट करते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल इस वीडियो में राजू खेर अनुपम के सिर पर हेयर कट मशीन फेर रहे हैं। बाल कट जाने के बाद अनुपम खेर कहते हैं कि ये तो बहुत जल्दी हो गया। साथ ही कैप्शन में लिखा कि हम गंजे नहीं हैं, हमारी लंबाई जरा बालों से आगे निकल गई है।