अनुपम खेर को शिमला में एक शख्स ने पहचानने से किया इनकार
Image Credit: Instagram
अनुपम खेर की जिंदगी में ऐसी एक घटना घटी, जिससे उनको ये लगा कि इतना नाम कमाने के बावजूद दुनिया उन्हें नहीं पहचानती, तो उन्हें चुल्लू भर पानी में डूब जाना चाहिए। अनुपम खेर अपने होम टाउन शिमला में हैं। वहां उन्होंने एक राहगीर से बातचीत की तो उस आदमी ने उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया। उस शख्स द्वारा न पहचाने जाने पर अनुपम खेर को बहुत हैरानी हुई।