कोरोना को हराकर घर लौटीं अनुपम की मां, अभिनेता ने शेयर किया वीडियो
Image Credit: Shortpedia
अभिनेता अनुपम खेर की मां दुलारी देवी कोरोना को हराकर घर लौटीं। अभिनेता ने वीडियो ट्वीट कर बताया कि ये वीडियो उस दिन का है जिस दिन माता को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा रहा था। मुझे वक़्त से पहले आया देखकर जब उसने मुझे 'पागल' कहा तो मैं समझ गया कि वह ठीक हो रही हैं। माँ को पूर्ण रूप से स्वस्थ होने में वक़्त लगेगा। लेकिन आपके प्यार और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।