अनुराग बसु की कैंसर से लड़ाई, डॉक्टरों ने कहा था सिर्फ दो हफ्ते बची है जिंदगी
Image Credit: Newsbyte
हाल ही में अभिनेत्री महिमा चौधरी ने खुलासा किया था कि वह कैंसर से पीड़ित थीं। अब फिल्म निर्देशक अनुराग बसु ने कैंसर से लड़ाई का अपना अनुभव साझा किया है। 'लूडो' निर्देशक अनुराग को 2004 में ब्लड कैंसर का पता चला था। डॉक्टरों ने कहा था कि वह सिर्फ दो हफ्ते और जी पाएंगे। अनुराग को खुशी है कि वह इस इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। बुरे समय में इंडस्ट्री के लोगों ने उनकी बहुत सहायता की थी।