शाहीन बाग पहुंचे अनुराग, बोले- अनपढ़ है सरकार, गृह मंत्री को कानून का खुद नहीं पता
Image Credit: shortpedia
दिल्ली के शाहीन बाग पहुंचे फिल्मकार अनुराग कश्यप ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा 'सरकार के पास दिल नहीं है, इनको प्यार की भाषा समझ नहीं आती। बस इसी तरीके से हम लड़ सकते हैं।' उन्होंने कहा 'लोग मुझसे कहते हैं गृह मंत्री से सम्मान से बात करूं, लेकिन उनके लिए मेरे मन में सम्मान नहीं है। उन्हें कानून का खुद नहीं पता है। यह सरकार अनपढ़ है।'