अनुष्का शर्मा ने दिया था 'थ्री इडियट्स' के लिए ऑडिशन, वायरल हुआ पुराना वीडियो
Image Credit: shortpedia
अनुष्का शर्मा फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री हैं। इस साल की शुरुआत में अनुष्का और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपने पहले बच्चे के माता-पिता बने हैं। हाल में अपनी पहली संतान को जन्म देने के तीन महीने बाद अनुष्का अपने काम पर लौट गई हैं। अब अनुष्का का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह आमिर की फिल्म 'थ्री इडियट्स' के लिए ऑडिशन देती हुई दिख रही हैं।