लॉकडाउन के बीच अनुष्का ने पति संग घर पर मनाया बर्थडे, पोस्ट की एक कविता
Image Credit: Instagram
अनुष्का ने अपना 32वां जन्मदिन बहुत सादगी के साथ मनाया। उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर एक कविता पोस्ट की, जिसमें उन्होंने प्रार्थना की है कि सारी उदासियां घट जाएं और सारी परेशानियां मिट जाएं। दरअसल एक्ट्रेस ने यह कविता कोरोना में अपनों को खोने वाले लोगों के दुख पर लिखी है। वहीं, उनके पति विराट कोहली ने केक खिलाते हुए एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि तुम मेरा प्यार हो।