नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी अनुष्का शर्मा की हॉरर फिल्म 'बुलबुल'
Image Credit: Shortpedia
अनुष्का शर्मा अब नेटफ्लिक्स पर फ़िल्म 'बुलबुल' लेकर आ रही हैं। फ़िल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जो थ्रिलर और हॉरर पैक्ड है। ट्रेलर में बुलबुल और सत्या की कहानी दिखाई गई है। तृप्ति डिमरी फ़िल्म की लीड रोल यानी बुलबुल का किरदार निभा रही हैं। बुलबुल का ट्रेलर हॉरर, एक्शन और थ्रिलर से भरपूर हैं। यह नेटफ्लिक्स का ऐसी किसी फ़िल्म या सीरीज़ का तीसरा प्रयास है।