अपारशक्ति के घर जल्द गूंजेंगी किलकारियां, पत्नी आकृति हैं प्रेग्नेंट
Image Credit: See Latest
अभिनेता अपारशक्ति खुराना की पत्नी आकृति आहूजा प्रेग्नेंट हैं। अपारशक्ति और आकृति पहली बार माता-पिता बनेंगे। खबर है कि आकृति इसी साल सितंबर में बच्चे को जन्म देंगी। कपल की शादी 7 सितंबर 2014 को हुई थी। दोनों पहली बार चंडीगढ़ में मिले थे। बता दें अपारशक्ति दंगल, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, स्त्री, लुका छुपी और बाला सहित कई फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीत चुके हैं।