ए आर रहमान की मां का हुआ निधन, फैंस सोशल मीडिया पर दे रहे श्रद्धांजलि
Image Credit: Twitter
संगीतकार ए आर रहमान की मां करीमा बेगम का निधन हुआ। उन्होंने सोशल मीडिया पर मां की तस्वीर साझा कर इस दुखद खबर की पुष्टि की। गौरतलब है कि करीमा बेगम पिछले कुछ समय से बेहद बीमार चल रही थीं। रहमान अपनी मां के कहने पर ही संगीत की दुनिया में आए थे। रहमान के पिता आर के शेखर के निधन के बाद उनकी मां ने दूसरी शादी की थी।