अर्नोल्ड श्वार्जनेगर ने कराई हार्ट सर्जरी, अस्पताल से सामने आई तस्वीर
Image Credit: instagram
हॉलीवुड स्टार और पूर्व राजनेता अर्नोल्ड श्वार्जनेगर का कहना है कि वह दिल की सर्जरी के बाद ठीक हो रहे हैं और अच्छा महसूस कर रहे हैं. 'वेराइटी डॉट कॉम' के मुताबिक, एऑर्टिक वाल्व को बदलने के लिए दिल की सर्जरी के बाद अभिनेता ने स्वास्थ्य ट्वीट कर अपनी सेहत के बारे में जानकारी दी. यह दूसरी बार है कि 73 वर्षीय अभिनेता की पिछले दो वर्षों में दिल की सर्जरी हुई है.