जमानत के बाद Aryan Khan फिर पहुंचे एनसीबी दफ्तर
Image Credit: Newsbyte
आर्यन खान की जमानत तो 30 अक्टूबर को हो गई थी, लेकिन कोर्ट की ओर से आदेश दिया गया था कि उन्हें हर हफ्ते एनसीबी दफ्तर में हाजिरी लगानी पड़ेगी. साथ ही ये भी साफ किया गया था कि वो विदेश नहीं जा सकते हैं. इस मामले में कार्रवाई चलने तक आर्यन को इन आदेशों का पालन करना है. इसी सिलसिले में वो आज एनसीबी दफ्तर पहुंचे और एक घंटे बाद वहां से वापस घर निकल गए.