'सारेगामापा लिटिल चैंप्स' के आठवें सीजन की विजेता बनी आर्यनंदा बाबू
Image Credit: Shortpedia
'सारेगामापा लिटिल चैंप्स' के आठवें सीजन का शानदार समापन हुआ। ग्रैंड फिनाले एपिसोड में जैकी श्रॉफ, शक्ति कपूर और गोविंदा जैसे खास मेहमान आए। आर्यनंदा बाबू को सारेगामापा लिटिल चैंप्स की विजेता के रूप में चुना गया। उन्हें एक प्रतिष्ठित ट्रॉफी के अलावा नगद पुरस्कार के रूप में 5 लाख रुपए का चेक दिया गया। रणिता बनर्जी और गुरकीरत सिंह को क्रमशः फर्स्ट एवं सेकंड रनर अप घोषित किया गया।