आज 56वां जन्मदिन मना रहे अतुल कुलकर्णी, 'चांदनी बार' में दी थी शानदार परफॉर्मेंस
Image Credit: Twitter
10 सितंबर 1965 को कर्नाटक में जन्में अतुल कुलकर्णी आज 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। अतुल कुलकर्णी ने हिंदी के अलावा मराठी, कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने 1995 में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से डिप्लोमा की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने फिल्मों की ओर रुख किया। बता दें उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'भूमि गीता' थी। इसके बाद वो कई शानदार फिल्मों में दिखे।