'दिद्दा: द वॉरियर क्वीन ऑफ कश्मीर' के लेखक ने कंगना के खिलाफ दर्ज कराई कॉपीराइट उल्लंघन की शिकायत
Image Credit: Shortpedia
कंगना फिर परेशानियों में घिरती नजर आ रही हैं। किताब 'दिद्दा: द वॉरियर क्वीन ऑफ कश्मीर' के लेखक आशीष कौल द्वारा कॉपीराइट उल्लंघन की शिकायत पर मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में कंगना और उनकी बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ कथित जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है। इन दोनों के अलावा कमल कुमार जैन और अक्षत रनौत के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ। केस कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है।